भारत के बड़े-बड़े शहरों को छोड़ दें तो गांवों व छोटे शहरों में अभी भी लोगों को सामान ले जाने के लिए, फसल ले जाने के लिए या कोई भी सामान ले जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। जो वाहन बाज़ार में हैं, वो जेब पर इतने भारी पड़ते हैं कि एक साधारण व्यक्ति उसे ख़रीदने से कतराता है। ऐसे में एक वाहन जिसने ये सोच कुछ हद तक बदली है, वो है बजाज का थ्री व्हीलर- मैक्सिमा सी। ये न सिर्फ़ टोटल कॉस्ट ऑफ़ ओनरशिप के लिए अच्छा है बल्कि इसका डिज़ाइन भी इतना खास है कि रोड पर ये अलग लगता है। इस वक्त बाज़ार में बजाज के कई थ्री व्हीलर वाहन मौजूद हैं। जैसे- आरई, मैक्सिमा Z, मैक्सिमा एक्स वाइड।
मैक्सिमा सी की लोकप्रियता इस बात से साबित होती है कि ये अप्रैल 2021 से नवंबर 2021 की अवधि में 45 प्रतिशत बाज़ार हिस्सेदारी के साथ अपने सेगमेंट में सबसे ज़्यादा बिकने वाला वाहन था। बजाज ऑटो लिमिटेड के अनुसार, मैक्सिमा सी ने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोकप्रियता हासिल की है। खरीदारों ने इसकी विश्वसनीयता, प्रदर्शन और ईंधन दक्षता की सराहना की है। मैक्सिमा सी, सीएनजी और डीज़ल दोनों में उपलब्ध है। सीएनजी में 236 सीसी का इंजन मिलता है। 10 एचपी की पावर मिलती है। साथ ही 6 फ़ीट लंबी और 4.67 चौड़ी ट्रे मिलती है। 40 लीटर का फ़्यूल टैंक मिलता है। वहीं इसमें हमें कई रंग की बॉडी भी मिलती है। जैसे- हरा, नीला, पीला और लाल। वहीं डीज़ल वाले वेरिएंट की बात करें तो इसमें 470.5 सीसी का इंजन मिलता है। 8.62 एचपी की पावर मिलती है। साथ ही 6 फ़ीट लंबी और 4.67 चौड़ी ट्रे मिलती है। 8 लीटर का फ़्यूल टैंक मिलता है। इसमें लाल और पीली बॉडी देखने को मिलती है।
मैक्सिमा सी में हमें 4 स्ट्रोक का इंजन मिलता है जो अच्छी पावर और टॉर्क देता है। इसमें अच्छी गुणवत्ता की चेसी मिलती है। एडवांस डीटीएस- आई फ़ीचर की मदद से तगड़ी माइलेज मिलती है। इस वाहन को आप खराब रास्तों पर भी ले जा सकते हैं। सिलेंडर, पानी, सिमेंट और कई तरह से इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। छोटा वाहन होने की वजह से इसे आप गलियों में आसानी से ले जा सकते हैं। इसका कारण है- लो टर्निंग रेडियस। बजाज मैक्सिमा सी ने ये साबित किया है कि सही तकनीक और डिज़ाइन के साथ, परिवहन के क्षेत्र में एक नई क्रांति लाई जा सकती है। आज यह हर यात्रा में एक साथी है, जो लोगों की ज़िंदगी को सरल और सुखद बनाता है।
91trucks is a rapidly growing digital platform that offers the latest updates and comprehensive information about the commercial vehicle industry.