लॉन्च हुई महिंद्रा वीरो सीएनजी 1.4 XXL 2025, जानें क्या हैं खास फीचर?लॉन्च हुई महिंद्रा वीरो सीएनजी 1.4 XXL 2025, जानें क्या हैं खास फीचर?

28 Jan 2025

लॉन्च हुई महिंद्रा वीरो सीएनजी 1.4 XXL 2025, जानें क्या हैं खास फीचर?

महिंद्रा वीरो पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट की पूरी जानकारी! ? इंडस्ट्री फर्स्ट फीचर्स, 90HP पावर, 500KM रेंज और दमदार लोड कैपेसिटी के साथ, ये

समीक्षा

लेखक

TA

By Tanya

शेयर करें

16 सितंबर को जब महिंद्रा वीरो ने बाज़ार में एंट्री मारी, पिकअप सेगमेंट में मानो भूचाल आ गया। ये गाड़ी में आपको इंडस्ट्री फर्स्ट फीचर्स देखने को मिलते हैं। मल्टी एनर्जी प्लेटफॉर्म पर बनी वीरो शुरुआत में तो डीज़ल में लॉन्च हुई। कंपनी ने पहले ही बता दिया था कि डीज़ल तो बस शुरुआत है, आगे पेट्रोल-सीएनजी और ईवी में तक ये नज़र आएगी। आप लोगों को जानकर खुशी होगी कि पेट्रोल और सीएनजी वाली वीरो की पहली झलक, हमें हाल में ही समाप्त हुए ऑटो एक्सपो 2025 में मिल गई थी। क्या अलग फीचर्स इस वेरिएंट में मिलेंगे, ये सारी जानकारी आपको इसी लेख में मिलेगी। बिना वक्त बर्बाद करे और आपकी जिज्ञासा को शांत करने के लिए नज़र डालते हैं, पेट्रोल और सीएनजी वाली वीरो पर।

बाहर से गाड़ी का लुक वही रखा गया है। इस गाड़ी में नोज़ नहीं मिलती। टाइगर लुक से ये गाड़ी के फ्रंट को बनाने की प्रेरणा ली गई है। इंजन की बात करें तो इसमें हमें 4 सिलेंडर वाला 1500 सीसी का इंजन मिलता है। 90 एचपी की पावर मिलती है। 1500- 3000 आरपीएम पर 210 एनएम का टॉर्क मिलता है। डीज़ल वाले वेरिएंट की तरह इसमें भी 5 स्पीड का गियर बॉक्स मिलता है।

और क्या मिलता है?

पेट्रोल और सीएनजी की इतनी बात हो ही गई है तो ज़रा इसपर गौर फ़रमाते हैं। इसमें आप 150 लीटर सीएनजी और 4.5 लीटर पेट्रोल डाल सकते हैं। कंपनी का दावा है कि दोनों चीज़ें मिलाकर, ये गाड़ी 500 किलोमीटर तक की रेंज दे देगी। लगभग 10 फीट लंबा और 5.5 फीट चौड़ा डाला मिलता है। इसके अंदर आप 1400 किलोग्राम वज़न आसानी से लेकर जा सकते हैं। सस्पेंशन में दोनों ही तरफ़ पट्टा कमानियां मिलती हैं। 15 इंच के टायर इसमें लगे हुए आएंगे।

इंटीरियर भी है लाजवाब!

इंटीरियर बिलकुल वैसा ही रखा गया है जैसा डीज़ल में मिलता है। एयरबैग, एसी, हीटर, पावर विंडो, सी-टाइप फास्ट चार्जर, ये सब इस गाड़ी में मौजूद हैं। स्टाइलिश सा स्टीयरिंग नज़र आता है। ड्राइवर के साथ दो लोग बैठ सकते हैं। फोल्डेबल सीट्स मिलती हैं। ड्राइवर चाहे तो सारी सीट्स को फोल्ड करके आराम से सो भी सकता है। हेडरेस्ट भी दिया गया है। वॉकथ्रू केबिन के सहारे आराम से आप केबिन के अंदर-बाहर कर सकते हैं।

लगभग 3000 किलोग्राम के जीवीडब्ल्यू वाली ये गाड़ी वैसे ही बाज़ार में धमाका मचा रही है। अब एक और वेरिएंट के आने से  वाहन मालिकों को राहत मिली है। मसलन दिल्ली जैसा शहर जहां सबसे पहले पाबंदियां डीज़ल वाहनों पर लगती हैं, ऐसे में पेट्रोल और सीएनजी एक बढ़िया विकल्प बन जाती है। उम्मीद करते हैं आपको सारी जानकारी मिल गई होगी। तो आप इस गाड़ी के लिए उत्साहित हैं या नहीं?

वेब स्टोरीज़

नवीनतम ट्रक समाचार

श्रेणी

*कीमतें सांकेतिक हैं और बदल सकती हैं।
91trucks

91ट्रक्स एक तेजी से बढ़ता डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो वाणिज्यिक वाहन उद्योग से संबंधित नवीनतम अपडेट और जानकारी प्रदान करता है।

उपयोगी लिंक

हमारी साझेदार वेबसाइट

91tractors.com
91infra.com

हम से जुड़ें